फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   History Sheeter absconding arrested from police custody

पुलिस अभिरक्षा से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Mon, 08 Feb 2021 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
History Sheeter absconding arrested from police custody
एसटीएफ ने पुलिस अभिरक्षा से फरार पांच हजार रुपये के इनामी मंगलौर के हिस्ट्रीशीटर को रोहतक हरियाणा से गिरफ्तार किया है। बदमाश के खिलाफ दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि 22 सितंबर 2020 को अपराधी निपुल उर्फ छोटे पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। वह रोहतक हरियाणा में पहचान छिपाकर रह रहा था। बताया कि वह जनपद हरिद्वार के मंगलौर का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर लूट, चोरी आदि के करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए आईजी गढ़वाल ने पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। बताया कि एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि वह हरियाणा के रोहतक जिले में कहीं छिपा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि बदमाश रोहतक जिले के गांव बनियाली थाना कलानौर में पहचान बदलकर रह रहा है। इसके बाद टीम को रोहतक भेजा गया। शनिवार रात को टीम ने छापा मारकर निपुल उर्फ छोटे निवासी ब्रहमपुरी जट थाना मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed