फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Historical cabinet meeting witness Floating marina Drowned in Tehri lake

टिहरी झील में डूबी करोड़ाें की फ्लोटिंग मरीना, एक साल पहले ही बनी थी ऐतिहासिक कैबिनेट मीटिंग की गवाह

Wed, 08 May 2019 10:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 May 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
Historical cabinet meeting witness Floating marina Drowned in Tehri lake
टिहरी झील में डूबी फ्लोटिंग मरीना - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध टिहरी झील में पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। करोड़ों की बार्ज बोट और फ्लोटिंग मरीना (चलता-फिरता रेस्टोरेंट) लावारिस स्थिति में पड़े हुए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह झील का जलस्तर कम होने पर ढाई करोड़ की फ्लोटिंग मरीना झील में पूरी समाने से बाल-बाल बच गया। मरीना का एक हिस्सा टेढ़ा होकर झील के पानी में समा गया है। 
विज्ञापन


टिहरी झील में पर्यटकों को लुभाने के लिए पर्यटन विभाग ने झील किनारे करोड़ों की योजनाएं बनाई है। ढाई करोड़ की लागत से बनी फ्लोटिंग मरीना और बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर के लोगों की आवाजाही के लिए दो करोड़ 17 लाख की लागत से तैयार बार्ज बोट पिछले चार साल से झील किनारे संचालन की राह ताक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीपी मोड पर फ्लोटिंग मरीना और बार्ज बोट का संचालन होना था, लेकिन पर्यटन विभाग को दोनों योजनाओं के संचालन शुरू करने के लिए प्राइवेट पार्टनर नहीं मिल पा रहा है। कोटी कॉलोनी में झील किनारे खड़े फ्लोटिंग मरीना का एक हिस्सा मंगलवार सुबह टेढ़ा होकर पानी के अंदर समा गया था।

मरीना के टेढ़ा होने की जानकारी मिलते ही पर्यटन विभाग और टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन प्राधिकरण के अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। मौके पर पहुंचकर विभागीय अधिकारियों ने डूबे मरीना को खींचकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया।

झील का जलस्तर कम होने से मरीना का एक हिस्सा टेढ़ा होकर झील के अंदर डूब गया है। हो सकता है मरीना के अंदर पानी लीकेज होने से वह टेढ़ा होकर आधा हिस्सा झील में घुसा होगा। कितना नुकसान हुआ है यह तकनीकी विशेष ही बता सकते हैं।
-अजयवीर सिंह, एसीईओ, टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed