फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   himmat singh fight with man eater leopard

हिम्मत सिंह ने दिखाई ऐसी 'हिम्मत' की भाग उठा आदमखोर, किया हैरतअंगेज मुकाबला

Sat, 24 Feb 2018 05:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 24 Feb 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
himmat singh fight with man eater leopard
leopard attack - फोटो : Euronews

तहसील के बुंगा जाखपुरान गांव में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे धारे पर पानी भरने जा रहे 40 वर्षीय हिम्मत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया।

विज्ञापन


पहले तो हिम्मत घबरा गया, लेकिन फिर तेंदुए से भिड़ गया। करीब पांच मिनट तक चली भिड़ंत में तेंदुए ने हिम्मत के सिर, बांह और छाती पर हमला कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


घायल होने के बावजूद हिम्मत ने एक बड़ा सा पत्थर तेंदुए के मुंह पर मारा तो वह भाग गया। गंभीर रूप से घायल हिम्मत सिंह को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिम्मत सिंह ने एक पत्थर उठाकर तेंदुए के मुंह पर मारा

himmat singh fight with man eater leopard
himmat singh - फोटो : amar ujala
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह हिम्मत सिंह गांव के धारे पर पानी भरने के लिए जा रहे थे। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर अचानक तेंदुआ उनके सामने आकर खड़ा हो गया।

इससे पहले कि हिम्मत सिंह कुछ समझ पाते, तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। काफी देर भिड़ने के बाद हिम्मत सिंह ने एक पत्थर उठाकर तेंदुए के मुंह पर मार दिया।

शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए जिससे तेंदुआ भाग निकला। ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह ने वन क्षेत्राधिकारी को घटना की जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने कहा कि इलाके में वनकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
 

बाइक से जा रहे अधिवक्ता के पैर पर झपटा तेंदुआ

himmat singh fight with man eater leopard
leopard
बागेश्वर-ताकुला मोटर मार्ग में तेंदुए ने बाइक सवार अधिवक्ता पर हमला कर घायल कर दिया। घायल अधिवक्ता का का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। जिले में दो दिन के भीतर तेंदुए के हमले का यह दूसरा मामला है।

शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे एडवोकेट दिग्विजय अपनी बाइक से जनौटी जा रहे थे। झिरौली मैग्नासाइट के समीप अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके पैर में तेंदुए के पंजों के गहरे जख्म हो गए। तेंदुए के हमले के बावजूद उन्होंने साहस दिखाते हुए बाइक की रफ्तार बढ़ा दी।

इसके बाद तेंदुए ने उनका पीछा छोड़ दिया। दो दिन के भीतर तेंदुए द्वारा हमला करने का यह दूसरा मामला है। बृहस्पतिवार को आरे निवासी सुशील कुमार पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। लोगों ने वन विभाग से आतंक का पर्याय बन रहे तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed