{"_id":"59c2225c4f1c1b37688b5823","slug":"highest-of-temperature-in-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी की तैयारी, लेकिन गर्मी अभी भी भारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी की तैयारी, लेकिन गर्मी अभी भी भारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
सितम्बर के महीने भी उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है
पिछले वर्ष तक सितम्बर के महीने लोग सर्दी के स्वागत की तैयारियां करने लगते थे लेकिन इस साल गर्मी है कि पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है। सितम्बर के महीने भी उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है।
विज्ञापन
तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक, 36 डिग्री है। गर्मी का ऐसा कहर चार वर्षों बाद इस साल हुआ है। राज्य मौसम विभाग के अनुसार सितम्बर के महीने सर्वाधिक तापमान साल 1986 में 38 डिग्री के पार गया था।
विज्ञापन
वर्ष 2013 में तापमान 36.4 डिग्री पहुंचा था। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
सितंबर में किस वर्ष कितना रहा अधिकतम तापमान
तिथि/वर्ष अधिकतम तापमान सेल्सियस में
08.09.2012 35.5
19.09.2013 36.4
14.09.2014 30.5
20.09.2015 35.7
17.09.2016 34.4
18.09.2017 36.4