{"_id":"67f3e1f3b5d5c83af405a3e0","slug":"high-voltage-drama-due-to-electricity-a-large-number-of-household-appliances-burnt-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-120195-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बिजली का हाई वोल्टेज ड्रामा, भारी संख्या में फुंके घरेलू उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बिजली का हाई वोल्टेज ड्रामा, भारी संख्या में फुंके घरेलू उपकरण
विज्ञापन
- रविवार की रात से सोमवार की सुबह तक कम ज्यादा होती रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। बाजार क्षेत्र में अचानक से बिजली का वोल्टेज बढ़ जाने से भारी संख्या में घरेलू उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। बिजली वोल्टेज के कम होने व बढ़ जाने का यह सिलसिला रविवार देर रात से लेकर सोमवार सुबह तक जारी रहा। उधर उपभोक्ताओं ने लंबे समय तक हुई गड़बड़ी के लिए निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है।
साहिया बाजार क्षेत्र में रविवार की देर रात अचानक से बिजली की वोल्टेज अत्यधिक बढ़ गई, जिससे टीवी, फ्रिज, एलसीडी, ट्यूबलाइट, बल्ब, इनवर्टर, इंडक्शन आदि विद्युत संचालित घरेलू उपकरण फुंक गए। इसके अलावा चार्जिंग के लिए लगाए गए मोबाइल, टॉर्च आदि के एडॉप्टर तेज आवाज के साथ फट गए। बिजली वोल्टेज की अनियमितता का यह क्रम सोमवार की सुबह तक जारी रहा। बाजार क्षेत्र स्थित विभिन्न बैंकों की शाखाओं में लगे बिजली उपकरणों के फुंक जाने से सुबह एक घंटे तक लेनदेन का कार्य प्रभावित रहा।
स्थानीय निवासी गोपाल सिंह चौहान, रमेश, प्रवीण कुमार, रविंद्र पाल सिंह, जनक सिंह चौहान, अनुज कुमार ने बताया कि उनके घर व होटल आदि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बिजली उपकरणों को भारी नुकसान हुआ है। उधर, क्षेत्र के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि 33 केवीए की लाइन से जुड़ी बाजार की लाइन में एकाएक हाईवोल्टेज आ गई थी, जिससे इस प्रकार की स्थिति बनी है। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी को ठीक कर आपूर्ति को सुचारू करा लिया गया है।