फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   High Storm and Hail Storm warning in uttarakhand

बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में बढ़ेगी ठंडक, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी

Fri, 17 May 2019 10:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 May 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
High Storm and Hail Storm warning in uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को ओले गिर सकते हैं। इसके अलावा कुछ इलाकों में तेज रफ्तार आंधी भी चल सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर ओले गिर सकते हैं।

विज्ञापन


वहीं, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से आंधी चल सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाये रह सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। 
विज्ञापन


केदारनाथ में हुई बर्फबारी
केदारनाथ में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद लगभग आधा घंटे बर्फबारी हुई, जिससे यहां ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। देर शाम तक धाम में घने बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में बादल घिर आए। दोपहर दो से ढाई बजे तक मध्यम बारिश हुई। इसके बाद कई बार बारिश की बौछारें भी गिरी। अधिकतम तापमान 10 और न्यूनतम माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुमाऊं में बारिश से गिरा तापमान, गर्मी से मिली राहत

कुमाऊं में बृहस्पतिवार को कई जिलों में तेज तो कहीं हल्की बारिश और के चलते जहां लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली, वहीं जंगलों की आग से बुझने से वन विभाग ने राहत की सांस ली है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान भी पहुंचा है।

 

अंधड़ के कारण जगह-जगह पेड़ और टहनियां गिर गईं। इस दौरान कुछ जगहों पर विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही। मौसम विभाग ने अगले 36 घंटों में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और कहीं तेज आंधी चलने की संभावना जताई है।


चंपावत, लोहाघाट और पाटी सहित जिले के कई हिस्सों में करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। बृहस्पतिवार को चंपावत का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि बुधवार से तीन डिग्री रहा। प्रभागीय वनाधिकारी केएस बिष्ट का कहना है कि बारिश से चंपावत, लोहाघाट और आसपास के इलाकों में जंगल की आग से राहत मिली है। बागेश्वर वैली में  दोपहर को आंधी के साथ बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

 

यहां अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया ऊधमसिंहनगर जिले में दोपहर के समय तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले का अधिकतम तापमान 38.5 और न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा। 


हल्द्वानी में दोपहर दस मिनट की बारिश के बाद 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चली। आंधी के कारण जगह-जगह पेड़ भी गिरे। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां लगभग चार मिलीमीटर बारिश हुई। नैनीताल में दोपहर  डेढ़ बजे से आंधी के साथ पहले हल्की उसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। नगर में 13 मिलीमीटर बारिश हुई है। उधर, मुक्तेश्वर और धानाचूली क्षेत्र के गांवों में दोपहर हुई भारी ओलावृष्टि होने से आलू और मटर की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।  मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 19.9 और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed