फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   High speed jet Aircraft will be able to land at Pantnagar airport soon

पंतनगर एयरपोर्ट पर जल्द उतर पाएंगे हाई स्पीड जेट एयरक्राफ्ट, रनवे तैयार करने की कवायद शुरू

Thu, 04 Jul 2019 10:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर/पंतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर/पंतनगर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Jul 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
High speed jet Aircraft will be able to land at Pantnagar airport soon
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में पंतनगर एयरपोर्ट में जेट इंजन विमानों को उतारने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत एयरपोर्ट प्रशासन ने जेट इंजन विमानों के लिए रनवे को तैयार करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।

विज्ञापन


रनवे तैयार होने के बाद यहां 80 सीटर हाईस्पीड जेट एयरक्राफ्ट उतारा जा सकेगा और दिल्ली-पंतनगर-कानपुर रुट पर यात्री इन जहाजों में सफर कर सकेंगे। पंतनगर एयरपोर्ट का रनवे 1372 मीटर है। इसकी लंबाई को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


उड़ान योजना फेस टू के तहत स्पाइसजेट कंपनी को दिल्ली-पंतनगर-कानपुर-मुंबई का रूट मिला है। इसके अलावा, हेरिटेज एविएशन को दिल्ली-पंतनगर-लखनऊ और दिल्ली-पंतनगर-चंडीगढ़ का रूट मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पाइस जेट कंपनी के हाईस्पीड इंजन के विमानों के लिए पंतनगर एयरपोर्ट के रनवे को तैयार करने की कसरत की जा रही है। रनवे तैयार होने के बाद स्पाइस जेट कंपनी का हाईस्पीड जेट एयरक्राफ्ट क्यू 400 उतारा जा सकेगा। हालांकि वर्तमान में रनवे में 72 सीटर के एटीआर जहाज ही उतारे जाते हैं।

लेकिन अब रनवे को हाइस्पीड इंजन वाले जहाजों के उतरने के लिए तैयार किया जा रहा है। पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक एसके सिंह ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट का रनवे वर्तमान में 1372 मीटर है।

इसकी लंबाई बढ़ाकर जेट टाइप एयरक्राफ्ट 400 स्पाइस जेट को उतारने की तैयारी हो रही है। इसके लिए री-कारपेटिंग वर्क के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जल्द ही इसका कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed