{"_id":"576278294f1c1b387a11b666","slug":"high-court-want-affidavit-in-landhaura-conflict","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंढौरा बवाल पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा शपथ पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंढौरा बवाल पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा शपथ पत्र
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 16 Jun 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
प्रणव सिंह चैंपियन
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जून को लंढौरा में कुवंर प्रणव सिंह चैंपियन के रंगमहल में हुए हमले और आगजनी के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड सरकार से शपथ पत्र मांगा है।
विज्ञापन
कोर्ट ने शपथ पत्र प्रस्तुत करने के लिए उत्तराखंड सरकार को तीन हफ्ते का समय दिया है। पूर्व कांग्रेस विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने एक जून को लंढौरा स्थित रंगमहल में हुए हमले पर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर गुरुवार के सुनवाई हुई।
विज्ञापन
उधर, रंगमहल और पुलिस चौकी पर हमला करने वाले दस और बवालियों की पहचान करने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इनकी तलाश में बुधवार को कई जगह छापेमारी की। लेकिन किसी का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
एक जून को दुकान खाली करवाने को लेकर असामाजिक तत्वों ने धार्मिक ग्रंथ फेंके जाने की अफवाह फैला दी थी। उसके बाद क्षेत्र में कई दिन तक बवाल हुआ। बवालियों की भीड़ ने चौकी पर हमलाकर पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया था। साथ ही पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के रंगमहल में भी तोड़फोड़ और आगजनी की थी।
इस मामले में पुलिस अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। लंढौरा चौकी प्रभारी मनोहर सिंह ने बताया कि बवाल के दौरान हुई वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की मदद से 10 और बवालियों को चिह्नित किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा है। अन्य बवालियों को चिह्नित किया जा रहा है।