फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   High Court remove ban on the tender process of mining in the rivers of Doon, Haridwar and Tehri

हाईकोर्ट ने हटाई दून, हरिद्वार और टिहरी की नदियों में खनन की निविदा प्रक्रिया पर लगी रोक

Tue, 20 Nov 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Updated Tue, 20 Nov 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
High Court remove ban on the tender process of mining in the rivers of Doon, Haridwar and Tehri
नैनीताल उच्च न्यायालय - फोटो : file photo

देहरादून, हरिद्वार और टिहरी की नदियों में खनन की निविदा प्रक्रिया पर लगी रोक को हाईकोर्ट ने हटा दिया है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन एवं न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ ने सोमवार को निर्मल चौहान की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए नदियों में 17 पट्टों की निविदा प्रक्रिया पर लगी रोक को हटाने का आदेश दिया।

कोर्ट के इस फैसले के बाद गढ़वाल मंडल विकास निगम अब देहरादून, हरिद्वार व टिहरी की नदियों से खनन करा सकेगा। अगस्त 2018 को निगम ने जाखन, बंजारावाला, बादली जमुना समेत 17 स्थानों पर खनन के लिये निविदा प्रक्रिया शुरू की थी। निर्मल चौहान ने हाईकोर्ट में इन निविदा प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की थी। पूर्व में हाईकोर्ट की खंडपीठ ने खनन की निविदा प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद गढ़वाल मंडल विकास निगम ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर निविदा प्रक्रिया पर लगी रोक हटाने की मांग की थी। सोमवार को कोर्ट ने निविदा प्रक्रिया पर लगी रोक को हटाते हुए कहा कि यह पूरी प्रक्रिया हाईकोर्ट के अधीन रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed