फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   high court gave 20 minutes to end the doctors strike.

20 मिनट के भीतर डॉक्टर खत्म करें हड़ताल: HC

Thu, 24 Dec 2015 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 24 Dec 2015 03:06 AM IST
विज्ञापन
high court gave 20 minutes to end the doctors strike.

हाईकोर्ट ने प्रदेश में निजी डॉक्टरों की चल रही हड़ताल के मामले में दायर जनहित याचिका पर बुधवार को सख्त रूख अपनाया। दिन में दो बजे याचिका दाखिल हुई और कोर्ट ने सवा दो बजे सुनवाई करते हुए कहा कि डॉक्टर 20 मिनट के भीतर हड़ताल खत्म कर मरीजों का इलाज शुरू करें।

विज्ञापन


बता दें कि हल्द्वानी के सेंट्रल हॉस्पिटल में मारपीट के बाद निजी डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवें दिन भी जारी थी, जिसके खिलाफ आवश्यकीय सेवा नियमावली अधिनियम के तहत हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ एवं न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। यूथ बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हल्द्वानी निवासी संप्रीत सिंह ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि डॉक्टरों की हड़ताल आवश्यकीय सेवा नियमावली अधिनियम के तहत तुरंत खत्म होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश के डॉक्टरों को काम पर लौटने की मांग की थी। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि हड़ताल के चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यूथ बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सेंट्रल हॉस्पिटलों में मौतों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर जांच बैठाने की मांग की थी। इस पर उत्तराखंड मेडिकल एसोसिएशन के अधिवक्ता की ओर से अंडरटेकिंग देने और अन्य पक्षों की सुनवाई के बाद खंडपीठ ने तुरंत हड़ताल खत्म करने के निर्देश दिए।

दिनभर रही हड़ताल शाम को खुले अस्पताल

high court gave 20 minutes to end the doctors strike.

सेंट्रल हास्पिटल के डायरेक्टर और कार्डिक सर्जन से मारपीट एवं आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में डॉक्टर बुधवार को भी दिनभर हड़ताल रहे। शाम को हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद निजी अस्पताल खुल गए और सभी डॉक्टर काम पर लौट आए।

बृहस्पतिवार सुबह सेंट्रल हास्पिटल के डायरेक्टर रमेश शर्मा और कार्डिक सर्जन डॉ. प्रमोद जोशी से गुस्साए लोगों ने मारपीट की थी। मारपीट और अभद्रता के विरोध में आईएमए के आह्वान पर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। आईएमए की मांग थी कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को पूरे राज्य के निजी अस्पताल हड़ताल पर थे। बुधवार सुबह भी हड़ताल जारी रही।

सुबह बृजलाल हास्पिटल में आईएमए के नेतृत्व में डॉक्टरों की बैठक हुई और रणनीति पर विचार विमर्श हुआ। हालांकि दोपहर बाद हाईकोर्ट का निर्णय आने के बाद आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि सिंघल और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद शर्मा ने हड़ताल खत्म करने का एलान किया। डॉ. सिंघल और डॉ. शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए हड़ताल वापस ली जा रही है। सभी निजी अस्पतालों में शाम लगभग चार बजे से काम शुरू हो गया और डॉक्टर भी काम पर लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed