केदारनाथ धाम में शुरू होगा हाई एल्टीट्यूड अस्पताल, तीर्थयात्रियों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ धाम में हाई एल्टीट्यूड अस्पताल का संचालन होगा। सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस की ओर से 10 बेड के इस अस्पताल के संचालन की सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। यहां कार्डियोलाजिस्ट सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात रहेंगे।
बाबा केदार की यात्रा में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को अब धाम में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहीं नहीं, अब, अति संवेदनशील मामलों का भी मौके पर उचित उपचार हो सकेगा।
धाम में यह सुविधा दे रही सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस संस्था के निदेशक डा. प्रदीप भारद्धाज के नेतृत्व में 30 सदस्यीय चिकित्सकीय दल, कपाट खुलने के दिन से धाम में यात्रियों की सेवा में जुटा है।
अब संस्था ने आरामदायक 10 बेड और अत्याधुनि उपकरणों से लैस अस्पताल का संचालन की तैयारी भी पूरी कर दी है। यहां अस्पताल का ढांचा तैयार करने के साथ ही जरूरी उपकरण व अन्य संसाधन जुटा लिए गए हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, चेस्ट फिजिशियन, दंत रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ सहित अन्य डाक्टर यहां अपनी सेवाएं देंगी।
इसके अलावा अस्पताल में ऑक्सीजन, ईसीजी, ईसीएचओ, टीएमटी सहित अन्य जरूरी जांच भी की जाएंगी। तुंगनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं को भी संस्था की ओर से चोपता में चिकित्सीय सुविधाएं दी जा रही हैं। साथ ही 21 मई से शुरू हो रही भगवान मद्महेश्वर की यात्रा में भी संस्था की छह सदस्यीय चिकित्सा टीम धाम में तैनात रहेगी।
अस्पताल संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब, कार्डियो सहित अन्य सभी प्रकार के सामान्य व गंभीर मामलों का यहां इलाज किया जाएगा।
--- डा. प्रदीप भारद्धाज, निदेशक सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस