{"_id":"5c8be3c7bdec221469615b67","slug":"high-alert-in-corbett-park-for-holi-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली को लेकर कॉर्बेट नेशनल पार्क में हाई अलर्ट, सीमा पर गश्त के लिए वनकर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली को लेकर कॉर्बेट नेशनल पार्क में हाई अलर्ट, सीमा पर गश्त के लिए वनकर्मी तैनात
Sun, 17 Mar 2019 10:34 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
कार्बेट पार्क
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
होली को लेकर हर साल की तरह इस वर्ष भी कार्बेट पार्क में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सीटीआर के निदेशक राहुल ने बताया कि इसके साथ ही 200 से अधिक वन कर्मियों को अतिसंवेदनशील सीमाओं पर गश्त के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
कार्बेट पार्क में इस बार अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी करने के साथ ही बाहरी रेंजों के भी वनकर्मियों को भी इन क्षेत्रों में लगाया गया है। हालांकि वनकर्मियों की छुट्टी फायर सीजन 15 फरवरी से 15 जून तक रद्द कर दी जाती है। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर वनकर्मी विशेष नजर गड़ाए हुए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति होली पर्व का फायदा उठाकर जंगल में प्रवेश न कर पाएं।
विज्ञापन