{"_id":"597376a04f1c1bed128b47b9","slug":"high-alert-for-three-days-heavy-rain-in-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिलचिलाती धूप के बाद राजधानी देहरादून में मूसलाधार बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलचिलाती धूप के बाद राजधानी देहरादून में मूसलाधार बारिश
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 23 Jul 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप के बाद रविवार दोपहर बाद राजधानी देहरादून के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
वहीं उत्तराखंड के लिए आने वाले तीन दिन भारी गुजरने वाले हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस पर जिला आपदा प्रबंधन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने प्रदेश में 24, 25, 26 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंथुरा ने तहसील के माध्यम से सभी बाढ़ राहत चौकियों को हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
इन पर तैनात अधिकारियों को आदेशित किया है कि नदियों का जलस्तर बढ़ता देख इनके आसपास के लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर भेज दें। अधिकारियों को 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos
कंट्रोल रूम से रहेगी निगरानी
बता दें कि बरसात में गंगा और सोलानी नदी की बाढ़ से होने वाले नुकसान से बचने के लिए लक्सर, भगवानुपर और बुग्गावाला क्षेत्रों में प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए बाढ़ राहत चौकियां स्थापित की हैं।
तहसील प्रशासन इनकी देखरेख करता है। इनके ऊपर जिला आपदा कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे ग्रामीण किसी भी समय संपर्क कर स्थिति का जायजा ले सकते हैं।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 24 जुलाई को राज्य में धीमा पड़ा मानसून फिर एक्टिव हो जाएगा। इसका असर अगले दो से तीन दिन ज्यादातर इलाकों में देखने को मिलेगा।
तहसील प्रशासन इनकी देखरेख करता है। इनके ऊपर जिला आपदा कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे ग्रामीण किसी भी समय संपर्क कर स्थिति का जायजा ले सकते हैं।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 24 जुलाई को राज्य में धीमा पड़ा मानसून फिर एक्टिव हो जाएगा। इसका असर अगले दो से तीन दिन ज्यादातर इलाकों में देखने को मिलेगा।