फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   High alert for security on Indo-Nepal border

घुसपैठ की फिराक में आतंकी, भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

Mon, 15 May 2017 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 15 May 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
High alert for security on Indo-Nepal border

पड़ोसी देश नेपाल में निकाय चुनाव और सोनौली बार्डर पर हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी की गिरफ्तारी के चलते भारत-नेपाल सीमा पर भी हाई अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


आशंका है कि कहीं आतंकी नेपाल के रास्ते घुसपैठ की कोशिश न करें। सुरक्षा एजेंसियों को चौकस करने के साथ ही आवाजाही करने वालों की गहन तलाशी के निर्देश दिए गए हैं। इधर, एसएसबी, पुलिस और वन विभाग ने नेपाल से लगी खुली सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग शुरू की है।
विज्ञापन


नेपाल में 20 साल बाद निकाय चुनाव हो रहे हैं। प्रथम चरण में रविवार को वहां के राज्य संख्या 3, 4 और 6 में निकायों के लिए मतदान हुआ है, जबकि दूसरे चरण में राज्य संख्या 1, 2, 5 और 7 में 14 जून को मतदान होना है। माओवादी विप्लव गुट द्वारा चुनाव का विरोध करने से नेपाल में उपद्रव की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया तंत्र को पहले से ही अलर्ट किया गया है। इस बीच शनिवार को सोनौली बार्डर पर एसएसबी द्वारा नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश की कोशिश करते आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक सदस्य को गिरफ्तार किए जाने से नेपाल बार्डर पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। एसएसबी की पंचम वाहिनी के कमांडेंट आलोक कुमार सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर नेपाल के हालात के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी कर सुरक्षा कड़ी की गई है।

चैक‌िंग अभ‌ियान जारी

High alert for security on Indo-Nepal border

चेकिंग में डॉग स्क्वायड दस्ता भी लगाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर रविवार को सहायक कमांडेंट अरविंद कुमार चौधरी, सहायक उप निरीक्षक सोबन सिंह, अनिल कुमार पंत, पुलिस कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, रूपराम सिंह, वन विभाग के नागेंद्र नाथ व भगत सिंह नेगी ने बूम, बाटनागाड़, ठुलीगाड़, श्रीकुंड व तातापानी से लगी नेपाल सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग की।

उधर, बनबसा से सटी नेपाल सीमा पर भी एसएसबी को सतर्क किया गया है। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट एलपी उपाध्याय ने बताया कि पूरी नेपाल सीमा पर एसएसबी को हाई अलर्ट रहने निर्देश दिए गए हैं।

बनबसा में नेपाल सीमा के सभी जंगल के रास्तों पर भी एसएसबी की पैनी नजर है। एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट सुमन सौरभ के नेतृत्व में एसएसबी जवान दिन रात सीमा पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

दूसरी तरफ पुलिस उपाधीक्षक आरएस रौतेला ने बताया कि एसपी आरसी राजगुरु के निर्देश पर पुलिस को भी सीमा के अलावा होटलों, धार्मिक स्थलों, राष्ट्रीय और सरकारी संपत्तियों, स्कूल आदि पर पैनी नजर रखने, संदिग्ध और अनजान व्यक्तियों की सघन तलाशी और पूछताछ करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed