फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   here SIT investigation, there registry of land

इधर एसआईटी जांच उधर जमीन की रजिस्ट्रियां

Thu, 08 Aug 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
here SIT investigation, there registry of land
देहरादून। राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहस्रधारा और उसके आसपास के इलाकों में ऐसी विवादित जमीनों की भी रजिस्ट्री कर रहे हैं जिनकी एसआईटी जांच चल रही है। इनमें कई ऐसे भूमाफिया हैं जिन्होंने वन विभाग की जमीन तक की रजिस्ट्री करावा ली है। अब ऐसी विवादित जमीनों की रजिस्ट्री रोकने के लिए प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी कहकशां नसीम ने बताया कि पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी से यह भी अनुरोध किया गया है कि वन क्षेत्र से सटी जमीनों का समतलीकरण करने की अनुमति देने से पहले विभागीय अनापत्ति प्रमाणपत्र लिया जाना भी अनिवार्य किया जाए। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में कई ऐसी भूमि की लगातार रजिस्ट्रियां की जा रही है जिनकी एसआईटी जांच चल रही है। इतना ही नहीं जांच में यह बात भी सामने आई है कि कई माफिया सहस्त्रधारा और इसके आसपास के इलाकों में वन विभाग की जमीन को भी अपनी बताकर रजिस्ट्री करवा रहे हैं। इस प्रकरण में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। विभाग की ऐसी कितनी जमीन कब्जाई गई है इसकी नए सिरे से पैमाइश कराई जा रही है। फिलहाल विभाग की छह हेक्टेयर जमीन पर कब्जा होने की बात सामने आई है। इसमें रेंजर समेत सात विभागीय कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया है। अब जिन विवादित जमीनों की एसआईटी जांच चल रही है उनकी रजिस्ट्री न हो, इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed