फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hepatitis kills seven lakh patients in the world every year

हेपेटाइटिस से हर साल दुनिया में सात लाख मरीजों की मौत

Thu, 29 Jul 2021 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis kills seven lakh patients in the world every year
विश्व हेपेटाइटिस दिवस के मौके पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में वैज्ञानिक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में चिकित्सा विशेषज्ञों ने हेपेटाइटिस बी बीमारी से जुड़े तमाम पहलुओं पर चर्चा की। कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. देवव्रत राय ने कहा कि अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाकर हेपेटाइटिस के संक्रमण को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

कम्युनिटी मेडिसिन की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुपमा आर्य ने कहा कि चिकित्सा विज्ञानियों द्वारा अब तक हैपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई की खोज की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि बीमारी पर नियंत्रण पाना है तो वायरस के स्रोत पर नियंत्रण पाना जरूरी है। बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से 2030 तक हेपेटाइटिस के संक्रमण को 90 से 95 फीसदी तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डॉ. धीरज गुप्ता ने कहा हेपेटाइटिस वायरस के बचाव के लिए अभी तक कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। केवल जानकारी एवं सही समय पर जांच और उपचार के द्वारा ही इससे बचा जा सकता है।
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रिचा सिन्हा ने बताया कि मौजूदा हेपेटाइटिस संक्रमण में हेपेटाइटिस बी और सी सबसे अधिक घातक हैं। डॉ. प्रियंका डोभाल ने बताया कि हेपेटाइटिस वायरस के कारण लीवर सबसे अधिक प्रभावित होता है। हेपेटाइटिस से हर साल दुनिया में सात लाख से अधिक मरीज अपनी जान गंवा देते हैं। वैज्ञानिक सेमिनार में पीजीआई चंडीगढ़ के हेपेटोलाजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मधुमिता प्रेमकुमार, डॉ. मधुलिका सिसोदिया, डॉ. सोनम, डॉ. देव्यानी सेमवाल, डॉ. हितेश नौटियाल, डॉ. शालकी समेत कई चिकित्सकों ने व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed