फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib Yatra 2023 Rates of horse-mule and dandi-kandi fixed Uttarakhand news in hindi

Hemkund Sahib Yatra 2023: यात्रा के लिए घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी के रेट हुए तय, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Fri, 24 Feb 2023 11:31 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 24 Feb 2023 11:31 PM IST
सार

तीर्थयात्री यात्रा के प्रमुख पड़ाव घांघरिया में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचते हैं और दूसरे दिन छह किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर हेमकुंड साहिब पहुंचते हैं। अधिकांश तीर्थयात्री पैदल दूरी अधिक होने के कारण घोड़े-खच्चर और डंडी-कंडी में बैठकर यात्रा करते हैं।

विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2023 Rates of horse-mule and dandi-kandi fixed Uttarakhand news in hindi
हेमकुंड साहिब यात्रा - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए घोड़े-खच्चर और डंडी-कंडी का रेट तय कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को गोविंदघाट में चमोली जिला पंचायत, ईडीसी, घोड़ा-खच्चर संचालक समिति, टैक्सी यूनियन, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति और नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग के अधिकारियों की बैठक में रेट तय किए गए।

विज्ञापन


गोविंदघाट से पांच किलोमीटर की दूरी पर पुलना गांव तक तीर्थयात्री वाहन से और यहां से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हेमकुंड साहिब तक पैदल तीर्थयात्री होती है। तीर्थयात्री यात्रा के प्रमुख पड़ाव घांघरिया में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचते हैं और दूसरे दिन छह किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर हेमकुंड साहिब पहुंचते हैं। अधिकांश तीर्थयात्री पैदल दूरी अधिक होने के कारण घोड़े-खच्चर और डंडी-कंडी में बैठकर यात्रा करते हैं। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: तीर्थयात्रियों का बढ़ रहा उत्साह, बदरी-केदार के लिए चार दिन में एक लाख ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

तय हुए रेट
- पुलना गांव से घोड़ा-खच्चर में घांघरिया तक- 9 किलोमीटर- 4300 रुपये (आना-जाना)
- पुलना गांव से डंडी-कंडी में घांघरिया तक- 1900 रुपये (आना-जाना)
- घांघरिया से डंडी-कंडी में हेमकुंड साहिब तक-6 किमी- 2900 रुपये (आना-जाना)
- घांघरिया से घोड़ा-खच्चर में हेमकुंड साहिब तक- 2700 रुपये (आना जाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed