{"_id":"646a0531909a1457ac0e072d","slug":"hemkund-sahib-yatra-2023-punjab-pilgrims-death-during-coming-to-ghangaria-2023-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hemkund Sahib Yatra: यात्रा पर आए पंजाब के श्रद्धालु की मौत, घांघरिया से आते समय तबीयत हुई थी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hemkund Sahib Yatra: यात्रा पर आए पंजाब के श्रद्धालु की मौत, घांघरिया से आते समय तबीयत हुई थी खराब
Sun, 21 May 2023 06:19 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 21 May 2023 06:19 PM IST
सार
Hemkund Sahib Yatra 2023 Pilgrim Death News: सरदार मंजीत सिंह अपने साथी गुरप्रकाश के साथ हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए थे। रविवार को रास्ते में मंजीत सिंह बेहोश हो गए। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए यात्री की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए पंजाब के एक श्रद्धालु की रविवार को मौत हो गई। मृतक के शव को पालकी के सहारे पोस्टमार्टम के लिए जोशीमठ चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सरदार मंजीत सिंह(45) पुत्र जुगिंदर सिंह निवासी सुल्तानपुर थाना तलवंडी चौधरियां जिला कपूरथला पंजाब, अपने साथी गुरप्रकाश के साथ हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए थे। रविवार को पुलना से घांघरिया आते हुए भ्यूंडार से करीब ढाई किलोमीटर आगे रास्ते में मंजीत सिंह बेहोश हो गए।
विज्ञापन
Uttarakhand: खाई में गिरी 40 यात्रियों से भरी बस, दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर कार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
विज्ञापन
संगत की मदद से उन्हें घांघरिया चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, परिजनों को भी सूचना दे दी है।