फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib doors will open on 20 may first group will leave from rishikesh on 17

Hemkund Sahib: 20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, ऋषिकेश से 17 को रवाना होगा पहला जत्था

Tue, 09 May 2023 07:46 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 May 2023 07:46 PM IST
सार

Hemkund Sahib Yatra 2023 News: हेमकुंड साहिब इस समय करीब दस फीट बर्फ के आगोश में है। यहां सेना के जवान युद्द स्तर पर बर्फ हटाने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Hemkund Sahib doors will open on 20 may first group will leave from rishikesh on 17
बर्फ से ढका हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें यात्रा के संबंध में बताया। कहा, श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 20 मई को खुलेंगे, जबकि 17 मई को ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना होगा। उन्होंने सीएम से पहले जत्थे को रवाना करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन


Hemkund Sahib: 10 फीट बर्फ से ढका हेमकुंड साहिब, इस बार बर्फीली गलियों से गुजरेंगे यात्री, तस्वीरें
विज्ञापन


श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया कि गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में पिछले वर्ष हेलीपैड का निर्माण किया गया है, इस साल यह काम पूरा हो जाएगा। गोविंद धाम से श्री हेमकुंड साहिब तक छह किलोमीटर के मार्ग पर रेलिंग का निर्माण किया गया है। जिन जगहों पर मोड़ की चौड़ाई कम थी उनका सुधारीकरण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यात्रा के लिए 500 मीटर का एक अलग मार्ग का कार्य भी तेजी से चल रहा है। गोविंद धाम में घोड़ा पड़ाव का कार्य भी शुरू हो चुका है। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास किया गया है। गांव पुलना जहां से पैदल यात्रा शुरू होती है।

10 किलोमीटर के ट्रैक पर भ्यूंडार गांव में 165 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार हो चुका है व दोनों तरफ का मार्ग भी तैयार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलना से गोविंद धाम तक के ट्रैक पर 10 रेन शेल्टर शेड बेंच लगाकर यात्रियों के बैठने के लिए तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed