फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib dispute between two devotees regarding bathing in lake, one attacked the other with an axe

Hemkund Sahib: सरोवर में स्नान के दौरान दो श्रद्धालुओं में हुआ विवाद, एक ने धारदार हथियार से कर दिया हमला

Wed, 25 Jun 2025 07:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Jun 2025 07:58 PM IST
सार

हेमकुंड साहिब में बुधवार को सरोवर में एक सिख स्नान कर रहा था। तभी एक निहंग श्रद्धालु का उससे विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बिना पगड़ी के नहाने पर निहंग ने आपत्ति जताई।

विज्ञापन
Hemkund Sahib dispute between two devotees regarding bathing in lake, one attacked the other with an axe
हेमकुंड साहिब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)

विस्तार

हेमकुंड साहिब में आपसी विवाद में एक श्रद्धालु ने दूसरे के पैर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घांघरिया से हेमकुंड साहिब पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से घायल श्रद्धालु को नीचे लाया गया। पीड़ित श्रद्धालु ने पुलिस को लिखित शिकायत की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हेमकुंड साहिब में बुधवार को सरोवर में एक सिख श्रद्धालु स्नान कर रहा था। तभी एक निहंग श्रद्धालु का उससे विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बिना पगड़ी के नहाने पर निहंग ने आपत्ति जताई। जिससे उनमें विवाद हुआ। मामले में पीड़ित बलवंत सिंह पुत्र श्रृंगार सिंह निवासी ग्राम फिरोजपुर पंजाब ने पुलिस को मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन


जिसमें कहा है कि वह अपने परिवार के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आया था। वह सरोवर में स्नान कर रहा था तभी एक निहंग ने मेरे व परिवार के साथ बदसलूकी और मारपीट की। जिससे उसके पैर व हाथ पर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarkashi: पति के साथ भागीरथी नदी से जल भरने गई थी महिला, पैर फिसलने से तेज बहाव में बही

आरोपियों ने किसी धारदार हथियार से उसके पैर को जख्मी कर दिया। आरोप लगाया कि मारपीट के बाद भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने उसे व परिवार को जान का खतरा बताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, घांघरिया चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब पहुंचकर घायल को उपचार के लिए एसडीआरएफ की मदद से अस्पताल में लाया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed