फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hem become Mr Motivational Icon of India 2018

मिस्टर मोटिवेशनल आइकन ऑफ इंडिया बने उत्तराखंड के हेम

Mon, 14 Jan 2019 03:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 14 Jan 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
hem become Mr Motivational Icon of India 2018
ट्रॉफी के साथ हेम - फोटो : अमर उजाला

ऊधमसिंह नगर में रेशम विभाग मेंसहायक निदेशक पद पर तैनात हेम चंद्र ने मिस्टर मोटिवेशनल आइकन ऑफ  इंडिया का खिताब अपने नाम किया है। हल्द्वानी के पनियाली (कठघरिया) निवासी हेम चंद्र ने हरियाणा और दिल्ली में सी लॉर्ड इंटरटेनमेंट की ओर से 25 से 30 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में यह खिताब जीता। 

विज्ञापन


इंडियन आइकन-2018 एक टीवी रियलिटी शो है। यह मार्च में जूम चैनल पर प्रसारित होगा। प्रतियोगिता में ऑडिशन से चुने गए देश के 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत विकासखंड के मटीला निवासी हेम चंद्र सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में प्रक्षेत्र प्रबंधक और टीडीसी उत्तराखंड में बीज उत्पादन अधिकारी भी रह चुके हैं।  
विज्ञापन


अभावों में पढ़कर बढ़े आगे
हेम के अनुसार उन्होंने अभावों में रहकर पढ़ाई की है। जब वह मात्र डेढ़ वर्ष के थे उनके  पिता का देहांत हो गया था। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हेम चंद्र को उनकी निरक्षर मां ने मृतक आश्रित के तौर पर मिली नौकरी से कठिन संघर्षों से पाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई कीर्तिमान बनाए
हेम बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर उत्तराखंड, मिस्टर कुमाऊं, मिस्टर नैनीताल, मिस्टर हल्द्वानी और मिस्टर पंतनगर विश्वविद्यालय के खिताब जीत चुके हैं। पावर लिफ्टिंग और वेट लिफ्टिंग में हेम लगातार तीन साल तक विश्वविद्यालय के चैंपियन रह चुके हैं। वह कैरम में भी विश्वविद्यालय चैंपियन रह चुके हैं। 


इन्होंने ने दी बधाई
समाज कल्याण विनोद गोस्वामी, सीडीओ उत्तरकाशी प्रशांत आर्य, निदेशक रेशम आनंद यादव, उपनिदेशक रेशम अरविंद ललोरिया, उपनिदेशक रेशम प्रदीप कुमार, जिला अर्थसंख्याधिकारी ललित कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन नगन्याल, जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सोमनाल, अपर मुख्य अधिकारी जिला   पंचायत तेज सिंह, सहायक आयुक्त गन्ना रजनीश सिंह, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी रजनीश यशवंती, प्रमोद कुमार, राजेश गुप्ता ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed