फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hem and Hari pair won the 60 plus doubles title

Dehradun News: हेम व हरि की जोड़ी ने जीता 60 प्लस युगल का खिताब

Thu, 04 Sep 2025 01:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Hem and Hari pair won the 60 plus doubles title
परेड ग्राउंड के टेनिस कोर्ट में चल रहे उत्तराखंड स्टेट ओपन टेनिस टूर्नामेंट में बुधवार को एकल व युगल वर्ग के मैच खेले गए। इसमें हल्द्वानी के हेम पांडे और हरि प्रसाद की जोड़ी ने देहरादून के एसपी सिंह व एचएस बिष्ट की जोड़ी को हराकर 60 प्लस युगल वर्ग का खिताब जीता।
विज्ञापन


बालक अंडर-10 एकल वर्ग में अथर्व चौधरी ने अरिंदम पंवार को 5-0 और शिवांश रावत ने प्रकार को 5-0 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। बालक अंडर-12 एकल वर्ग में शिवांश रावत ने प्रिंस को 4-1 और वेदांत गुप्ता ने अथर्व को 4-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालक अंडर-14 एकल वर्ग में आनंद विजय ने आदित्य नेगी को 5-3 और वेदांत गुप्ता ने चिन्मय को 5-1 से पराजित कर खिताबी दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन




बालक अंडर-16 एकल वर्ग में जसकीरत सिंह ने शौर्य जलान को 6-0 व आरुष मंगल ने सात्विक को 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बालिका अंडर-14 एकल वर्ग में सेहर ने आराध्या पांडे को 4-1 और वृंदा ने ईशाना पालीवाल को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा बालिका अंडर-18 एकल वर्ग में राजसी पाल ने आन्या को 4-0 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed