{"_id":"5e51283d8ebc3ef3d90918de","slug":"helicopter-ticket-blackmailing-accused-in-hospitalized-from-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर के टिकट ब्लैकमेलिंग में जेल में बंद कंपनी मालिक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकॉप्टर के टिकट ब्लैकमेलिंग में जेल में बंद कंपनी मालिक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Sat, 22 Feb 2020 06:43 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 22 Feb 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
केदारनाथ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर के टिकट ब्लैकमेलिंग के मामले में पुरसाड़ी जेल भेजे गए एक हेली कंपनी के मालिक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे सीने में दर्द की शिकायत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को मुंसिफ मजिस्ट्रेट की अदालत ने हेलीकॉप्टर के टिकट ब्लैकमेलिंग के मामले में हेली कंपनी के मालिक को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। देर शाम उसने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
शनिवार को फिजिशियन डा. अमित जैन ने उसका स्वास्थ्य जांचा। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. जेएस चुफाल ने बताया कि हेली कंपनी के मालिका का शुगर बढ़ा है। साथ ही बीपी की शिकायत भी है। उसके स्वास्थ्य की नियमित जांच की जा रही है।
विज्ञापन