फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Helicopter Service Will Start for Dharchula Vyas Valley to rescue people stuck in disaster

व्यास घाटी के लिए आज से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, आपदा में फंसे लोगों से नहीं लिया जाएगा किराया

Fri, 09 Aug 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Aug 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Helicopter Service Will Start for Dharchula Vyas Valley to rescue people stuck in disaster
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

मानसून काल में माइग्रेशन पर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित गांवों में गए लोगों की समस्याओं को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने धारचूला की व्यास घाटी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


धारचूला से बूंदी और गुंजी तक 3100 रुपये किराया लिया जाएगा। आपदा में फंसे लोगों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। हेली सेवा अगले एक माह तक संचालित रहेगी। मानसून काल में धारचूला के सैकड़ों परिवार व्यास, दारमा और चौदास घाटियों में स्थित मूल गांवों के लिए माइग्रेशन करते हैं। इस दौरान अतिवृष्टि से भूस्खलन के कारण मार्ग बंद होने, बीमार लोगों के उपचार की कोई सुविधा नहीं होने से तमाम परेशानियों से दो चार होना पड़ता है।

विज्ञापन

इस समस्या को देखते हुए बूंदी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सिंह बुदियाल के नेतृत्व में पिछले दिनों मुख्यमंत्री से मिले शिष्टमंडल ने हेलीकॉप्टर सेवा की मांग की थी। सीमांत के लोगों की मांग पर प्रदेश सरकार ने हेली सेवा की अनुमति दे दी है। 

बृहस्पतिवार को हेलीकाप्टर पिथौरागढ़ पहुंच गया है। शुक्रवार से तहसील प्रशासन की देखरेख में हेली सेवा शुरू की जाएगी। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि हेलीकॉप्टर पिथौरागढ़ पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह हेलीकॉप्टर सेवा फिलहाल एक माह तक संचालित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed