फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Helicopter Emergency Landing in Joshiyara Due to Bad Weather Pilot Demonstrates Presence of Mind Uttarkashi

Uttarkashi: मौसम का कहर...जोशियाड़ा में हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग, पायलट ने दिखाई सूझबूझ, सभी यात्री सुरक्षित

Sat, 23 May 2026 04:53 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 23 May 2026 04:53 PM IST
सार

मौसम खराब होने से जोशियाड़ा में हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग की गई। तेज आंधी-तूफान के चलते पायलट ने सूझबूझ दिखाई, जिससे सभी यात्री सुरक्षित रहे। 

विज्ञापन
Helicopter Emergency Landing in Joshiyara Due to Bad Weather Pilot Demonstrates Presence of Mind Uttarkashi
जोशियाड़ा में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सहस्त्रधारा हेलीपैड से जोशियाड़ा के लिए संचालित एक हेलिकॉप्टर सेवा को शुक्रवार को अचानक मौसम खराब होने और तेज आंधी-तूफान का सामना करना पड़ा। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर की आपातकालीन एवं एहतियाती लैंडिंग चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर कराई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर में उस समय कुल पांच यात्री सवार थे। अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण दृश्यता प्रभावित होने और उड़ान के लिए अनुकूल परिस्थितियां न रहने पर यह निर्णय लिया गया। चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों को कुछ समय तक सुरक्षित स्थान पर रोका गया। हवाई अड्डा प्रशासन और संबंधित कर्मियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी।

विज्ञापन


सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित
कुछ देर बाद जब मौसम सामान्य हुआ और आसमान साफ दिखाई देने लगा, तब हेलीकॉप्टर ने पुनः सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए सुरक्षित उड़ान भरी। इसके बाद सभी यात्री सड़क मार्ग से उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए। इस पूरे घटनाक्रम में किसी प्रकार की कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनी। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...SIR: उत्तराखंड की मतदाता सूची हुई फ्रीज, अभी नए वोटर नहीं बनेंगे, 15 सितंबर को प्रकाशित होने के बाद हटेगी रोक

बताया जा रहा है कि एडीजी अमित सिन्हा भी इस हेलि में बैठकर आए। वे शनिवार को एनआईएम में होने वाले एक दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उप जिलाधिकारी डुंडा देवांनद शर्मा ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए ऐसी परिस्थितियों में सुरक्षा सर्वोपरि रहती है। पायलट की तत्परता और निर्णय से एक संभावित जोखिम टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed