फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Helicopter Crash Kedarnath Committee has been formed to prepare SOP for helicopter operations in Uttarakhand

Uttarakhand: राज्य में हेलिकॉप्टर संचालन के लिए एसओपी बनाने को समिति गठित, 15 अगस्त तक सौंपेगी रिपोर्ट

Fri, 20 Jun 2025 08:28 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 20 Jun 2025 08:28 AM IST
सार

हेलिकॉप्टर संचालन के लिए एसओपी बनाने के लिए सचिव गृह की अध्यक्षता में दस सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।

विज्ञापन
Helicopter Crash Kedarnath Committee has been formed to prepare SOP for helicopter operations in Uttarakhand
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : सूचना

विस्तार

प्रदेश में हेलिकॉप्टर संचालन के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने के लिए गृह सचिव शैलेष बगोली की अध्यक्षता में समिति गठित की गई। यह समिति 15 अगस्त तक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने अपनी सिफारिशें शासन को सौंपेगी।

विज्ञापन

सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे के आदेश पर गठित इस समिति में 10 सदस्य होंगे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की सीईओ सोनिका समिति की सदस्य सचिव होंगी। इसके सचिव नागरिक उड्डयन विभाग, सचिव आपदा प्रबंधन, महानिदेशक डीजीसीए, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो, मौसम विभाग से नामित अधिकारी, केंद्र सरकार के हवाई क्षेत्र प्रबंधन के अधिशासी निदेशक, केंद्र सरकार के हवाई क्षेत्र यातायात प्रबंधन के अधिशासी निदेशक, डीजीसीए व यूकाडा की ओर से नामित एक-एक हेली सेवा ऑपरेटर व पायलट सदस्य होंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में देर रात दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: चार जिलों के डीएम समेत 31 आईएएस, एक आईएफएस, 24 पीसीएस के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन

समिति हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करने के साथ भविष्य में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके अलावा उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण में मानव संसाधन, उपकरण, प्रशासनिक सुधार के लिए सुझाव, पूर्व में तैयार की गई एसओपी में संशोधन, मौसम संबंधी जानकारी के लिए संचार व्यवस्था को मजबूत बनाने व प्रदेश में हवाई यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सुझाव सरकार को देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed