{"_id":"673bfd07b1cf578c9a0e2465","slug":"helicopter-could-not-fly-due-to-low-visibility-akhilesh-yadav-stopped-in-haridwar-uttarakhand-news-in-hindi-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: नहीं उड़ सका हेलिकॉप्टर तो हरिद्वार में रुके अखिलेश यादव, मीरापुर में चुनावी जनसभा में होना था शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: नहीं उड़ सका हेलिकॉप्टर तो हरिद्वार में रुके अखिलेश यादव, मीरापुर में चुनावी जनसभा में होना था शामिल
Tue, 19 Nov 2024 08:28 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 19 Nov 2024 08:28 AM IST
सार
कम विजिबिलिटी के कारण हेलिकॉप्टर नहीं उड़ सका तो अखिलेश यादव को हरिद्वार में ही रुकना पड़ा। उन्हें मीरापुर में चुनावी जनसभा में शामिल होना था।
विज्ञापन
अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पूर्व सीएम एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का हेलिकॉप्टर कम विजिबिलिटी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट से नहीं उड़ सका। इंतजार के बाद वह रात्रि विश्राम के लिए हरिद्वार पहुंच गए। अब मंगलवार को लौटेंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष सोमवार को मुजफ्फरनगर के मीरापुर में चुनावी जनसभा में शामिल होना था। गाजियाबाद में कोहरे के कारण उनका हेलिकॉप्टर लैंड नहीं हो पाया था। लिहाजा, वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से मीरापुर की सभा में शामिल हुए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शीतकाल में अब गद्दीस्थलों पर होंगे चारधामों के दर्शन, जानिए श्रद्धालु कहां कर सकेंगे पूजा
विज्ञापन
लौटते समय तक अंधेरा छा गया। इसके चलते हेलिकॉप्टर नहीं उड़ पाया। थोड़ी देर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर इंतजार करने के बाद वह हरिद्वार चले गए। पार्टी के प्रदेश महासचिव अतुल शर्मा ने बताया, मंगलवार को सुबह सपा अध्यक्ष लौट जाएंगे।