फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heli-Ticket-Cyber-thugs-set-trap-block-fake-websites

हेली टिकट : साइबर ठगों ने बिछाए जाल, आठ फर्जी वेबसाइट ब्लॉक

Thu, 20 Apr 2023 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Heli-Ticket-Cyber-thugs-set-trap-block-fake-websites
केदारनाथ के लिए हेली टिकट बुक कराने के नाम पर साइबर ठगों ने जाल बिछाना शुरू कर दिया। आईआरसीटीसी से मिलती-जुलती कई वेबसाइट तैयार कर ली हैं। ऐसी ही आठ वेबसाइट को एसटीएफ ने ब्लॉक करा दिया है। साथ ही शिकायत के लिए दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं। वेबसाइट फर्जी दिखने या ठगी का शिकार होने पर लोग इन पर फोन कर सहायता मांग सकते हैं।
विज्ञापन

केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के नाम पर पिछले साल देशभर के लोगों को ठगा गया था। कुछ लोगों के पैसे साइबर वित्तीय हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से वापस करा दिए गए थे। जबकि, एक दर्जन से अधिक मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए थे। पहले प्राइवेट कंपनियां अपनी वेबसाइट से बुकिंग करती थीं। लेकिन, एहतियात बरतते हुए सरकार ने इस बार यह काम रेलवे टिकट बुक करने वाली आईआरसीटीसी को दिया था। इसके लिए आईआरसीटीसी ने वेबसाइट भी जारी कर दी, जिस पर आठ अप्रैल से हेली टिकटों की बुकिंग शुरू की गई है। पिछले दिनों डीजीपी अशोक कुमार ने एसटीएफ को फर्जी वेबसाइट की निगरानी करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि इसके बाद से लगातार विभिन्न वेबसाइट की निगरानी की गई। तीन दिनों के भीतर टिकट बुकिंग कराने का दावा करने की वाली आठ फर्जी वेबसाइट को ब्लॉक कराया गया है। लोगों से अपील की गई है कि असली वेबसाइट से ही टिकट बुक करें। यदि कोई भी फर्जी वेबसाइट इंटरनेट पर मिलती है तो 1930 और साइबर थाने की ओर से जारी नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये है असली वेबसाइट

www.heliyatra.irctc.co.in

--
एसटीएफ ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
9456591505 और 9412080875

--

ठगी होने यहां करें शिकायत
साइबर वित्तीय हेल्पलाइन 1930, नजदीकी साइबर हेल्पलाइन, जिले की साइबर सेल, साइबर थाना
--
ये वेबसाइट कराई गईं ब्लॉक
1. https://www.helicopterticketbooking.in/

2. https://radheheliservices.online
3. https://kedarnathticketbooking.co.in/
4. https://heliyatrairtc.co.in/

5. https://kedarnathtravel.in/

6. https://instanthelibooking.in
7. https://kedarnathticketbooking.in/
8. https://kedarnathheliticketbooking.in/
--
मुख्य पेज पर है केदारनाथ धाम की फोटो
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर केदारनाथ धाम की फोटो लगी है। बुकिंग के लिए विंडो खुलती है। इन फर्जी वेबसाइटों को भी हूबहू इसी तरह बनाया गया था। इनके मुख्य पेज पर भी केदारनाथ धाम की फोटो लगी थी। लगभग उसी तरह जानकारियां भी मांगी जा रही थीं, जैसे आईआरसीटीसी की हेली बुकिंग वेबसाइट पर।


--
टिकट ब्लैक करने की भी आ रही सूचना
आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुकिंग फुल हो चुकी है। अब एक मई से सात मई तक बुकिंग की जा सकेगी। इस बीच ऐसी खबरें भी आई हैं कि कुछ लोगों ने टिकट ब्लैक करने के लिए बल्क में बुकिंग की है। इसके बाद दूसरे लोगों को ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है। बता दें कि इस तरह से पहले रेलवे में भी किया जाता था। दूसरे के नाम पर बुक टिकट को ऊंचे दामों पर खरीदा जाता था। इसके बाद रेलवे काउंटर पर आईडी देकर सीट अपने नाम पर इश्यू करा लिया जाता था। इसी तरह से हेली बुकिंग के नाम पर भी किया जा सकता है। हालांकि, इसका पता तभी लगेगा, जब लोग काउंटर पर आएंगे। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि हेली बुकिंग के नाम पर संभावित ठगी को देखते हुए कार्रवाई की गई है। जहां तक टिकट ब्लैक करने की बात है तो समय आने पर इसकी जांच भी कराई जाएगी। फिलहाल, अधिकारिक शिकायत नहीं मिली है।
--
ऐसे करें पहचान
असली वेबसाइट
-कोई मोबाइल नंबर नहीं लिखा हुआ है।
-मौजूदा समय में बुकिंग बंद होने की बात लिखी है।
-किसी भी तरह के हेलीकॉप्टर की फोटो नहीं बनी है।
-हेलीकॉप्टर बुकिंग का जिक्र नहीं है। केवल हेलीयात्रा लिखा है।
-आईआरसीटीसी के लोगो से पहले उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलेपमेंट अथॉरिटी का लोगो भी है।
------------
नकली
-मुख्य पेज पर ही कई जगह मोबाइल नंबर लिखे हैं।
-ठगी के लिए व्हॉट्सएप लिंक भी पेज पर लगाए गए हैं।
-कुछ वेबसाइट पर हेलीकॉप्टर के लोगो भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed