फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heli service Preparations to start heli service for Yamunotri Dham for the first time Uttarakhand News

उत्तराखंड: पहली बार यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवा शुरू करने की तैयारी, दो बार ट्रायल में हो चुकी सफल लैंडिंग

Fri, 14 Feb 2025 04:55 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 14 Feb 2025 04:55 PM IST
सार

पहली बार यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवा शुरू करने की तैयारी है। यमुनोत्री धाम के पास हेलिपैड बनकर तैयार हो चुका है। दो बार ट्रायल में सफल लैंडिंग हो चुकी है।

विज्ञापन
Heli service Preparations to start heli service for Yamunotri Dham for the first time Uttarakhand News
हेली सेवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा में केदारनाथ धाम की तर्ज पर पहली बार यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। यमुनोत्री धाम के समीप हेलिपैड तैयार हो चुका है और दो बार ट्रायल में सफल लैंडिंग हो चुकी है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने हेली सेवा शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन

चारधाम यात्रा में अभी तक केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा संचालित होती है। इसके अलावा जौलीग्रांट एयरपोर्ट से केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्टर सेवा की सुविधा है। यमुनोत्री धाम के लिए अभी हेली सेवा नहीं है। जिससे यात्रियों को पांच से छह किलोमीटर चढ़ाई चढ़ने के बाद यमुनोत्री धाम पहुंचना पड़ता है।

विज्ञापन


पैदल चलने में असमर्थ तीर्थयात्री घोड़े-खच्चर, पालकी से यात्रा करते हैं। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पहली बार हेली सेवा शुरू करने की कवायद चल रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण हेली सेवा शुरू करने में कामयाब होता है, तो खासकर बुर्जुग यात्रियों को हेलिकॉप्टर से आने जाने की सुविधा मिल सकेगी। बता दें कि शुरूआत में हेली सेवा की सुविधा 50 वर्ष से अधिक आयु के तीर्थयात्रियों को देने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ हेली सेवा में इस बार सख्ती से लागू होगी एसओपी

चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ हेली सेवा में टिकटों की कालाबाजारी व फर्जीवाड़ा रोकने के लिए एसओपी को सख्ती से लागू किया जाएगा। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने हेली सेवा के लिए एविएशन कंपनियों के साथ तीन साल के लिए अनुबंध किया है। इसके तहत पहले से अनुबंधित नौ एविएशन कंपनियां ही केदारनाथ हेली सेवा का संचालन किया जाएगा।

हिंडन से पिथौरागढ़ हवाई सेवा को मंजूरी

हिंडन से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए डीजीसीए की मंजूरी मिल गई हैं। यूकाडा की ओर से हवाई सेवा के लिए एविएशन कंपनी को चयनित करने की प्रक्रिया चल रही है। हिंडन से पिथौरागढ़ के लिए 42 सीटर विमान संचालित होगा। इससे सीमांत जिला पिथौरागढ़ के लिए आवाजाही सुगम होगी। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: वन कर्मियों की विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगा अवकाश, वन मुख्यालय ने किया आदेश जारी

यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। हेलिपैड का ट्रायल हो चुका है। इसके अलावा हिंडन से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा को मंजूरी मिल गई है। -सोनिका, सीईओ, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed