फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy snowfall and rainfall warning in three districts uttarakhand

उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट, शासन ने जारी की एडवाइजरी

Sat, 12 Jan 2019 10:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Jan 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Heavy snowfall and rainfall warning in three districts uttarakhand
snowfall in uttarakhand

प्रदेश के तीन पहाड़ी जिलों में आज भारी बर्फबारी होने के आसार हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अन्य स्थानों पर भी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में बारिश कुछ कम रह सकती है। वहीं, निचले पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन

दिन के तापमान में आएगी कमी

अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ गिरने का भी अनुमान है। विशेषकर चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी मात्रा में बर्फ गिर सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बर्फबारी को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के लगभग सभी इलाकों के दिन के तापमान में अगले कुछ दिन कमी आने की संभावना है। दिन में बारिश और बादल छाए रहने के कारण तापमान कम रहेगा। हालांकि शाम और रात के तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, 14 से 20 जनवरी के बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed