{"_id":"69784db4d82bc8c2fe04ab07","slug":"heavy-snowfall-80-tourists-stranded-in-lokhandi-rescued-safely-chakrata-vikasnagar-dehradun-uttarakhand-news-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकराता: लोखंडी में फंसे 80 पर्यटक सकुशल निकले बाहर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग तीन फीट बर्फ थी जमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकराता: लोखंडी में फंसे 80 पर्यटक सकुशल निकले बाहर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग तीन फीट बर्फ थी जमी
Tue, 27 Jan 2026 11:35 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी,चकराता (विकासनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी,चकराता (विकासनगर)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:35 AM IST
सार
बर्फबारी होने से त्यूणी–चकराता–मसूरी–मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग तीन फीट तक बर्फ जम गई थी। जिससे यहां लोखंडी में पर्यटक फंस गए थे।
विज्ञापन
लोखंडी में फंसे पर्यटक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बीते शुक्रवार को लोखंडी घूमने गए करीब 80 पर्यटक मंगलवार सुबह सकुशल अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए। होटल व्यवसायी लिखिलेश चौहान व रोहन राणा ने बताया कि कुछ पर्यटक 22 जनवरी को लोखंडी भ्रमण के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने से त्यूणी–चकराता–मसूरी–मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग तीन फीट तक बर्फ जम गई थी। इसके चलते कोटीकनासर से चकराता तक लगभग 30 किलोमीटर लंबा मोटर मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया था, जिससे पर्यटक रास्ते में फंस गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आज प्रदेश में मनाया जाएगा UCC दिवस, सीएम धामी बोले-राज्य की जनता से किया गया वादा पूरा
विज्ञापन
सोमवार शाम लोक निर्माण विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को खोल दिया गया, जिसके बाद मंगलवार सुबह सभी पर्यटक सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके।