फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News children are suffering from pneumonia in winter Due to rainfall

Dehradun: बारिश से बढ़ी सर्दी में बच्चे हो रहे निमोनिया से परेशान, बचाव को मानें डॉक्टर की ये सलाह

Mon, 04 Mar 2024 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 04 Mar 2024 04:49 PM IST
सार

सर्दी लगभग खत्म होने वाली थी। मार्च की शुरुआत होते ही बारिश से सर्दी एक बार फिर लौट आई है। इस सर्दी का असर खासकर बच्चों पर पड़ रहा है। ऐसे में बच्चे ही नहीं अन्य लोग भी परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन
Dehradun News children are suffering from pneumonia in winter Due to rainfall
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

सर्दी में तेज बारिश ने बच्चों को परेेशान कर दिया है। अधिकतर बच्चे निमोनिया का शिकार हो रहे हैं। बच्चों की पसलियां चलने की समस्या लेकर अभिभावक इलाज के लिए आ रहे हैं। बच्चों को सर्दी, खांसी और बुखार के साथ सांस की समस्या भी हो रही है।

विज्ञापन


दरअसल, सर्दी लगभग खत्म होने वाली थी। मार्च की शुरुआत होते ही बारिश से सर्दी एक बार फिर लौट आई है। इस सर्दी का असर खासकर बच्चों पर पड़ रहा है। ऐसे में बच्चे ही नहीं अन्य लोग भी परेशान हो रहे हैं। सर्दी की वजह से रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन लोगों को परेशान कर रहा है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि अभी सर्दी से बचाव करने की जरूरत है। ऐसे में गर्म कपड़ों से दूरी बनाना उचित नहीं है।
विज्ञापन


Chardham Yatra 2024: बदरीनाथ-केदारनाथ में जल्द शुरू होंगे अस्पताल,  इस बार 11 भाषाओं में जारी होगी एसओपी
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को आईसक्रीम और कोलड्रिंक का सेवन न करने दें
दून अस्पताल के बाल रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इन दिनों रोजाना निमोनिया से परेशान बच्चे इलाज के लिए आ रहे हैं। ऐसे में बच्चों को दवाई देकर इलाज किया जा रहा है। अभिभावकों को यह सलाह दी जा रही है कि बच्चों को पानी में न भीगने दें। इसके अलावा गर्म कपड़े पहनाकर रखें। ठंडी चीजें जैसे आईसक्रीम और कोलड्रिंक का सेवन न करने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed