{"_id":"6681c1707e075bccef071e17","slug":"heavy-rains-in-mussoorie-affected-traffic-due-to-debris-on-the-road-at-many-places-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: मसूरी में भारी बारिश से सड़क पर मलबा, यातायात बाधित; हरिद्वार में गंगा से निकाली गईं 'तैरती कारें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: मसूरी में भारी बारिश से सड़क पर मलबा, यातायात बाधित; हरिद्वार में गंगा से निकाली गईं 'तैरती कारें'
Mon, 01 Jul 2024 02:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी/हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी/हरिद्वार
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:05 AM IST
सार
उधर हरिद्वार में गंगी की धाराओं से एसडीआरएफ ने उन तैरती कारों को निकाला जो एक दिन पहले भारी बारिश के कारण बहकर नदी में आ गई थीं।
विज्ञापन
बारिश लाई आफत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ो की रानी मसूरी में भारी बारिश से सड़क पर कई जगह मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है। मसूरी -देहरादून मार्ग किंगरेग के नीचे सड़क पर मलबा आने से एनएच 707 A बन्द हो गया जिससे कई दर्जन पर्यटक और स्थानीय लोगो के वाहन फंस गए।
विज्ञापन
मसूरी निवासी आरपी बडोनी ने बताया कि देहरादून से मसूरी आ रहे थे लेकिन भारी बारिश के कारण किंगरेग के निकट सड़क पर भारी मलबा आ गया जिससे एनएच करीब साढ़े 11 बजे बन्द हो गया लेकिन रात के एक बजे तक मार्ग नही खुला। बताया कि सड़क बन्द होने से कई वाहन फंसे हैं। वहीं एनएच के ई ई नवनीत पांडे ने बताया कि एनएच बन्द होने की सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन मौके पर भेज दी और मलबा हटाने का कार्य चल रहा। वही मलबा की चपेट में एक वाहन भी आया और मलबा में वाहन का कुछ हिस्सा दब गया।
विज्ञापन
उधर मसूरी-दून मार्ग गलोगी के पास मलबा आने से सड़क बन्द हो गई सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन लगाकर लोनिवि ने सड़क खोल दी। लोनिवि ई ई जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि भारी बारिश से पहाड़ से मलबा आने के कारण सड़क बन्द हो गई थी लेकिन मौके पर जेसीबी मशीन तैनात है जिससे तत्काल सड़क खोल दी गई।गलोगी के पास करीब सड़क आधा घंटा तक बन्द रही है
विज्ञापन
एसडीआरएफ ने गंगा से निकाली गईं 'तैरती कारें'
उधर हरिद्वार में गंगी की धाराओं से एसडीआरएफ ने उन तैरती कारों को निकाला जो एक दिन पहले भारी बारिश के कारण बहकर नदी में आ गई थीं। बताते हैं कि इन गाड़़ियों को किसी स्थानीय नदी किनारे बनी जगह पर पार्क किया गया था लेकिन भारी बारिश के बाद जल-बहाव में ये गाड़ियां गंगा में आ गईं। गाड़ियां तैरती हुई हर की पैड़ी तक जा पहुंचीं जहां उन्हे देखने के लिए भारी भीड़ लगी थी।