फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy rains in Doon, mercury dropped 12 degrees

दून में जमकर बरसे ओले, 12 डिग्री गिरा पारा

Mon, 24 Feb 2020 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains in Doon, mercury dropped 12 degrees
रविवार दोपहर को लैंसडोन चौक के समीप हुई ओलावृ‌ष्टि से बच्चे का बचाव करतीं महिला।
राजधानी में रविवार को कई क्षेत्रों में जमकर ओले बरसे। ओलावृष्टि और बारिश की वजह से तापमान में करीब 12 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह हल्की धूप खिली। दोपहर करीब 12 बजे से मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया। आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। डालनवाला सहित कई इलाकों में जमकर ओले बरसे। ओलों की वजह से सड़कें सफेद नजर आईं। बाकी जगहों पर करीब तीन घंटे तक जमकर बारिश हुई। बारिश और ओलावृष्टि की वजह से दिन में 25 डिग्री से ऊपर पहुंचने के बाद तापमान शाम तक 13 डिग्री पर आ गया। एक बार फिर लोगों ने ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहन लिए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रदेशभर में पश्चिमी विक्षोभ का असर रह सकता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार (25 फरवरी) से ठंड रा असर कम हो जाएगा। एक बार फिर धूप खिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज पहाड़ों में बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग ने सोमवार को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों विशेषकर कुमाऊं के कुछ इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

धनोल्टी में हल्की बर्फ की फुहारें
मौसम बदलने की वजह से धनोल्टी में रविवार को हल्की बर्फ की फुहारें पड़ीं। मसूरी में भी दिनभर बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि शाम को मौसम खुल गया।

रविवार दोपहर के समय लैंसडोन चौक के समीप हुई ओलावृष्टि।

रविवार दोपहर के समय लैंसडोन चौक के समीप हुई ओलावृष्टि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed