फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy Rainfall and Snowfall warning for next three days in uttarakhand

अगले तीन दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट , बर्फबारी बढ़ाएगी खून जमाने वाली ठंड

Fri, 04 Jan 2019 09:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Jan 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
Heavy Rainfall and Snowfall warning for next three days in uttarakhand
rain in uttarakhand

उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश और बर्फबारी के आसार को देखते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभागीय बुलेटिन के अनुसार, शनिवार और रविवार को सभी पहाड़ी जिलों में भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


वहीं, गढ़वाल और कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने का भी अनुमान है।  आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं, कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई गई है।

शनिवार पांच जनवरी की शाम से अगले 36 घंटों के दौरान देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधमसिंह नगर जिलों में ओले गिरने का भी अनुमान है।  मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी।

 

इसके बाद दो दिन भारी बारिश व बर्फबारी होगी। इससे सभी क्षेत्रों के तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में पाला भी ज्यादा गिरने का अनुमान है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रह सकता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed