मौसम विभाग का अलर्ट, 5 जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी बढ़ाएगी परेशानी, शासन ने जारी की एडवाइजरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अगले 12 घंटे भारी बारिश हो सकती है। वहीं, ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने के आसार हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
शासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार अगले 12 घंटों के दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।
वहीं, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ के ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश और ओले गिरने का अनुमान जताया गया है। प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 22 फरवरी की शाम से मौसम सामान्य होने की संभावना है।
वहीं, आरेंज अलर्ट को देखते हुए शासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए सभी जिलाधिकारियों को तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं। शासन ने बर्फबारी व बारिश की संभावना को देखते हुए मार्ग खोलने के पर्याप्त इंतजाम रखने, पर्यटकों की उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में आवाजाही प्रतिबंधित करने, ऊंचाई वाले स्थानों पर रहने वाले लोगों को निचले स्थानों पर भेजने के निर्देश दिए हैं।