फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy rainfall and hail storm Warning for next 48 hours in uttarakhand 

अगले 48 घंटे बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी की आशंका

Sun, 19 May 2019 05:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 May 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
Heavy rainfall and hail storm Warning for next 48 hours in uttarakhand 
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। राजधानी में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेशभर में 19 और 20 मई को 48 घंटे तक बारिश और ओलावृष्टि की वॉर्निंग है। हालांकि बेहद चिंताजनक मामला नहीं है लेकिन इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के बीच कई जगहों पर 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी आ सकती है।
विज्ञापन


शनिवार को राजधानी सहित प्रदेशभर में दिनभर बादल और सूरज के बीच आंख-मिचौनी चलती रही। राजधानी में भी सुबह आंशिक बादल आए और दोपहर को तेज धूप खिल गई। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि शाम होते-होते फिर बादल छा गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को प्रदेशभर में आंशिक बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बताया कि अनेक स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी में भी हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश की वजह से तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। 

चमोली जिले में शनिवार को मौसम दिनभर खराब रहा। बदरीनाथ धाम में दोपहर बाद बारिश और धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब, नीलकंठ पर्वत, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव से ठंड लौट आई है। बर्फबारी से हेमकुंड साहिब के आस्था पथ पर बर्फ हटाने का काम भी प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed