फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy rain warning in Uttarakhand today 98 routes closed Read All Updates in hindi

Uttarakhand Weather: प्रदेश में आज तेज बारिश की चेतावनी, 25 घंटे बाद खुला बदरीनाथ हाईवे, अब भी 98 मार्ग बंद

Mon, 08 Jul 2024 07:48 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 08 Jul 2024 07:48 AM IST
सार

प्रदेश में अब भी 98 मार्ग बंद है। आज तेज बारिश की चेतावनी है। विष्णुप्रयाग में चट्टान टूटने से बदरीनाथ हाईवे बंद था जो 25 घंटे बाद खोला जा सका।

विज्ञापन
Heavy rain warning in Uttarakhand today 98 routes closed Read All Updates in hindi
कई सड़कें बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बारिश से राज्य में मुसीबत बढ़ गई है। बीते तीन दिनों की बात करें तो भूस्खलन समेत अन्य कारणों के चलते हर दिन सौ से अधिक मार्ग बंद हो रहे हैं। प्रदेश में रविवार को 135 मार्ग बंद हुए, 109 मार्ग छह तारीख से बंद थे। इस तरह 244 सड़कें बंद थीं।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अनुसार, इनमें से 146 को खोला जा सका है। अब भी 98 मार्ग बंद हैं। इनमें एक नेशनल हाईवे, पांच राज्य मार्ग, आठ मुख्य जिला मार्ग, दो अन्य जिला मार्ग और 82 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। मार्गाें को खोलने के लिए 46 जेसीबी काम पर लगी हैं। वहीं प्रदेश के अधिकतर जिलों में आज (सोमवार) तेज बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और चंपावत जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ऋषिकेश में बारिश के कारण मैदानी भागों में गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar : स्कूल में बच्चों की लड़ाई के बाद हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग, महकमा गैंग के सात बदमाश सलाखों के पीछे

गंगा चेतावनी रेखा से मात्र 85 सेमी नीचे बह रही है। विष्णु प्रयाग में चट्टान टूटने के कारण रविवार को बदरीनाथ हाईवे दिनभर बंद रहा। हाईवे 25 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खुला। वहीं बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी जाने वाले करीब 3000 श्रद्धालु और पर्यटकों ने दिनभर अपने वाहनों में बैठकर हाईवे खुलने का इंतजार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed