उत्तराखंड: सावधान! अगले 24 घंटों के दौरान चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में अगले 24 घंटों (सोमवार रात 12 बजे से) के दौरान चार जिलों में भारी बारिश हो सकती है। बारिश की आशंका को देखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
वहीं, अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
वहीं, अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अभी लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है।
पहाड़ी से छिटके पत्थर की चपेट में आया ग्रामीण, मौत
भारी बारिश के दौरान चमोली के घाट क्षेत्र में पहाड़ी से छिटके पत्थर की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई।
एक अन्य घटना में गोपेश्वर के समीप दोगड़ी गांव में घास लेने जंगल गई एक महिला चट्टान से आए पत्थर की चपेट में आने से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घाट ब्लॉक के वादुक गांव में त्रिलोक सिंह (52) पुत्र लषम सिंह सोमवार को जंगल में गायों को चराने गया था। दोपहर करीब दो बजे भारी बारिश के दौरान पहाड़ी से छिटका पत्थर त्रिलोक के सिर पर आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना क्षेत्रीय पटवारी मोहन सिंह बिष्ट को दी।
इधर, दोगड़ी गांव में जगत सिंह राणा की पत्नी पुष्पा देवी सुबह नौ बजे गांव के समीप जंगल में घास लेने गई थी। इस दौरान अचानक चट्टान से पत्थर गिरने से पुष्पा घायल हो गई। अन्य महिलाओं की मदद से पुष्पा को गांव तक पहुंचाया गया, जहां से वाहन से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पुष्पा की हालत सामान्य बताई है।