फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain in uttarakhand weather forecast

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के बीच देहरादून में जोरदार बारिश

Tue, 20 Jun 2017 08:32 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 20 Jun 2017 08:32 AM IST
विज्ञापन
heavy rain in uttarakhand weather forecast
heavy rain alert in uttarakhand

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के बीच सोमवार को राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश हुई। जोरदार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


रविवार शाम को बारिश होने के बाद सोमवार की सुबह धूप खिलने से जहां लोग गर्मी का अहसास कर रहे ‌थे। वहीं दोपहर 12 बजे झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


रविवार को मौसम पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में दीवार ढहने से मलबा एक घर की छत पर आ गिरा, जिससे अफरातफरी मच गई। घर को मामूली नुकसान पहुंचा। चंपावत, चमोली और देहरादून जनपदों में कहीं दोपहर बाद तो कहीं शाम को झमाझम बौछारें पड़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

heavy rain in uttarakhand weather forecast
प्री मानसून बारिश के दौरान सड़कों पर झमाझम बहता पानी - फोटो : file photo

मौसम विभाग ने राज्य में देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की है।

उधर, रविवार को पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में गैस गोदाम रोड पर बारिश के दौरान एक पेड़ के उखड़कर गिरने से सुरक्षा दीवार ढह गई। इसके मलबे के साथ ही पेड़ का एक हिस्सा एक घर की दीवार पर गिरा। इससे दीवार को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा।

राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में रविवार को रुक-रुककर हुई बारिश से गर्मी व उमस से राहत रही। मौसम विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रविवार सुबह से चटक धूप रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदला और राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में बारिश हुई। दून के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने गर्मी से कुछ राहत रही। वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार को भी चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के ऊंचाई वाले हिस्सों में मध्यम वर्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed