फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain in uttarakhand

पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश, लोगों में डर

Fri, 20 Jun 2014 09:50 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Jun 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
heavy rain in uttarakhand

उत्तराखंड के चमोली जिले में तीन दिन से सुबह और शाम के समय हो रही मूसलाधार बारिश से लोग डरे सहमे हैं। वहीं बारिश से बाजार सहित कई स्थानों पर जलभराव से राहगीरों से लेकर दुकानदारों को भी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को भी दो घंटे मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान पीएचसी परिसर के निकट, मुख्य बाजार, जीत सिंह मार्केट में कर्णप्रयाग-नैनीताल मार्ग पर 30 से 50 मीटर क्षेत्र में पानी भर गया, जिससे राहगीरों को मुश्किलें झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


वाहनों के आवागमन से कीचड़ और पानी के छींटे पड़ने से दुकानों में रखा सामान खराब हो गया। बुधवार शाम को थराली में हुई बारिश से आपदा प्रभावित नासीर बाजार, मस्जिद मार्केट में कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पिंडर का जलस्तर बढ़ने की आशंका से भी लोग रात भर डरे रहे। पिंडर नदी का बहाव तेज होने के साथ ही पानी भी मटमैला हो गया है।

पिथौरागढ़, चंपावत में भारी बारिश की आशंका

heavy rain in uttarakhand

उत्तराखंड में शुक्रवार को बारिश संभव है। राजधानी दून समेत प्रदेश भर में कहीं-कहीं गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। खास तौर पर पिथौरागढ़, चंपावत में भारी बारिश की आशंका है। तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

दून में बृहस्पतिवार को भी तकरीबन दिन भर बादल छाए रहे। इससे मौसम बढ़िया रहा। लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई।

राजपुर रोड, चकराता रोड, घंटाघर समेत राजधानी के बाहरी इलाकों मसलन मालदेवता, राजपुर आदि क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई। दून में शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 2.1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 82, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 57 रिकार्ड किया गया।

उधर, प्रदेश में पंतनगर की आब्जरवेटरी ने भी बारिश रिकार्ड की। दिन में यहां कुल 0.3 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर गरज संग वर्षा संभावित है। अधिकतम तापमान 34, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

सामान्य से भी कम बारिश

heavy rain in uttarakhand

हालांकि मौसम विभाग की मानें तो मानसून के अबकी कमजोर रहने की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। महंगाई को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

नार्थ-वेस्ट में इसमें तकरीबन 15 प्रतिशत तक की कमी रहने की बात कही जा रही है। लेकिन अपने उत्तराखंड की बात करें और जून के पहले पखवाड़े पर नजर डालें तो यहां अब तक की बारिश सामान्य से भी कम रही है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़े इस बात की तसदीक करते हैं। उत्तराखंड में अगर एक जून से लेकर 11 जून तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो साफ पता चलता है कि यहां सामान्य से 72 फीसदी कम बरसात हुई है।

पिछले 5 साल का रिकॉर्ड

heavy rain in uttarakhand

इस दौरान औसत सामान्य बारिश 38.4 मिलीमीटर होती है, लेकिन बादल महज 10.6  मिलीमीटर बरसे हैं। जून के महीने में केवल पांच तारीख से लेकर 11 जून तक के सप्ताह की बात करें तो बरसात का माप 3.4 मिलीमीटर रहा, जबकि इस वक्त औसत सामान्य बारिश का आंकड़ा अमूमन 27.4 मिलीमीटर दर्ज किया जाता रहा है।

देहरादून जिले में जून में बीते पांच साल की बारिश-
वर्ष----वर्षा (मिलीमीटर में)
2009-74.5
2010-129.4
2011-342.5
2012-64.5
2013-846.3
(स्रोत-आईएमडी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed