फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain in kotdwar

बारिश शुरू होते ही यहां घर छोड़ देते हैं लोग

Thu, 21 Aug 2014 09:48 AM IST
कुलदीप खंडेलवाल, चंद्रमोहन शुक्ला / अमर उजाला, लैंसडौन/कोटद्वार
कुलदीप खंडेलवाल, चंद्रमोहन शुक्ला / अमर उजाला, लैंसडौन/कोटद्वार Updated Thu, 21 Aug 2014 09:48 AM IST
विज्ञापन
heavy rain in kotdwar

बारिश शुरू होते ही उत्तराखंड के द्वारीखाल ब्लाक में परसूली गांव के लोग खौफजदा हो जाते हैं। चार दिन पहले ये लोग गांव में ऐसा मंजर देख चुके हैं, जिसे याद कर उनके रोंगटे खडे़ हो जाते हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि बादल फटने के बाद जिस तरह से मलबे की बाढ़ नीचे की ओर आया, यदि वह घनी आबादी का रुख करता तो त्रासदी इससे भयंकर होती।

परसूली के प्रधान सुरेश सिंह नेगी बताते हैं कि क्षेत्र में घटना से तीन दिन पहले से लगातार बारिश हो रही थी। वह अपने वृद्ध पिता के उपचार के सिलसिले में कोटद्वार थे। दो दिन हाईवे बंद होने के कारण वहीं फंस रह गए।

विज्ञापन

मानों जमीन से ज्वालामुखी फूट पड़ा हो

heavy rain in kotdwar

17 अगस्त की सुबह गांव पहुंचे तो भूगोल ही बदला हुआ था। उन्होंने बताया कि गांव की घनी आबादी से थोड़ा हटकर मानसिंह नेगी का मकान था।

गांव को देखकर कहीं से भी ऐसा नहीं लगता था कि यहां भी कभी त्रासदी जन्म ले सकती है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही गांव के ऊपर बादल फटा, वैसे ही मानों जमीन से ज्वालामुखी फूट पड़ा हो।

मलबे ने गांव की तरफ रुख किया तो सतेसिंह ने भुंद्री देवी के घर की ओर दौड़ लगाई। वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था कि घर से निकलो, बाहर आओ। उनकी बहू धूपा देवी आवाज सुनकर बाहर निकली।

मलबे में दफन हो गया परिवार

heavy rain in kotdwar

धूपा तो बच गई मगर, उन्हें बचाने गए सते सिंह और घर के अंदर मौजूद मां-बेटे भुंद्रा देवी और सोबन सिंह मलबे के साथ दफन हो गए। धूपा देवी को लोगों ने बचा लिया था।

15 अगस्त की त्रासदी ने जहां गांव की तीन जिंदगी लील ली। वहीं भूस्खलन का खतरा हमेशा के लिए हो गया है। गांव के ऊपर से पानी निकलने का सिलसिला जारी है।

बारिश देखते ही लोग दहशत में हो जाते हैं। मलबे में दबे आखिरी शव के निकाले जाने के बाद जहां एनडीआरएफ की टीम भी लौट गई है, वहीं गांव में अजीब सा सन्नाटा पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed