{"_id":"fd33264444e9e1f562d3cc65f0f2d415","slug":"heavy-rain-in-chardham-yatra-route-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा मार्गों पर हो सकती है तेज बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा मार्गों पर हो सकती है तेज बारिश
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में गुरुवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने कुछ एक जगहों पर तेज बारिश की संभावना जताई है। राजधानी में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी और पौड़ी में अपेक्षाकृत भारी बारिश हो सकती है। बाकी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश ही रहेगी।
विज्ञापन
कुछ जगहों पर बौछारें भी पड़ेंगी। राजधानी दून में बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। उन्होंने बताया कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में फिलहाल बारिश से राहत रहेगी। 31 जुलाई, एक अगस्त और दो अगस्त को बारिश दोबारा बढ़ सकती है, इसलिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन