{"_id":"0f26648d42e0ed5f53e4ccad567afb96","slug":"heavy-rain-expected-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश की बौछारों से देहरादून में लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश की बौछारों से देहरादून में लुढ़का पारा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Mar 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में गरज, बरस का दौर अभी कायम रहने के आसार हैं। सोमवार को तड़के राजधानी देहरादून में रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके साथ ही आसमान में बादलों का पहरा लगा रहा।
विज्ञापन
राज्य मौसम केंद्र ने सोमवार को उत्तराखंड के चार जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की आशंका जताई है। इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के साथ ही ओले पड़ने और आंधी आने की भी आशंका है।
विज्ञापन
पहाड़ पर 2500 से लेकर 3500 मीटर ऊंचाई पर 5 से लेकर 15 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हो सकती है। राजधानी दून में आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। गरजन वाले बादल विकसित होंगे। कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
दून में सुबह से ही बारिश का आलम रहा। शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 7.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा पंतनगर में 2.4, मुक्तेश्वर में 4.3, जबकि टिहरी में 10.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई।
छह डिग्री गिरा दून का पारा
चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोगों के लिए रविवार का दिन राहत लेकर आया। दून के पारे में लगभग छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हालांकि रात के तापमान में लगभग तीन डिग्री का उछाल रहा।
यह 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य मौसम केंद्र के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान तकरीबन दो डिग्री उछल सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट संभव है। यह क्रमश: 28 और 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है।