फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy rain expected in Dehradun today, yellow alert issued

देहरादून में आज भारी बारिश के आसार, यलो अलर्ट जारी

Wed, 22 Sep 2021 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain expected in Dehradun today, yellow alert issued
देहरादून। अगले 24 घंटे में राजधानी देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पर्वतीय इलाकों में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है। देहरादून व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

वहीं, राजधानी दून व आसपास के इलाकों में सोमवार और मंगलवार की रात कई दौर की बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान काफी नीचे चला गया, लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार का कहना है कि आपदा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि ऐसा होता है तो संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed