फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain broke record in march.

उत्तराखंडः सौ साल बाद मार्च में ऐसी बारिश

Mon, 30 Mar 2015 08:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Mar 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
heavy rain broke record in march.

मार्च के आखिरी दिनों में जब गर्मी उत्तराखंड के लोगों को सताने लगी थी, तभी मौसम ने एक बार फिर मिजाज बदला लिया।

विज्ञापन


पूरे प्रदेश में रविवार को सुबह से रात तक रुक-रुककर कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होती रही। बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री-गंगोत्री की चोटियों समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।

नाचनी (पिथौरागढ़) में तेज बारिश से हरड़िया के पास थल-मुनस्यारी मार्ग का 50 मीटर हिस्सा बह गया। बारिश के दौरान बिजली गिरने से गरुड़ (बागेश्वर) के बूंगा में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


पौड़ी के उतारासू गांव में भी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रदेश भर में गरज-बरस का दौर अभी कायम रहने के आसार हैं। वैसे, इस मार्च में देश के उत्तरी और मध्य क्षेत्र में हुई बारिश ने पिछले 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक एलएस राठौड़ ने बताया कि इस साल मार्च में 1915 के बाद सबसे अधिक बारिश हुई है। राज्य मौसम केंद्र के निदेशक आनंद शर्मा के मुताबिक 1967 में इस क्षेत्र में मौसम का ऐसा रुख देखने को मिला था। मालूम हो कि इस बार मार्च में मौसम का मिजाज अक्सर बदलता रहा। बीच-बीच में बारिश-बर्फबारी होती रही।

रविवार को बारिश-बर्फबारी से तापमान में अच्छी-खासी गिरावट आई है। दून के तापमान में लगभग छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को दिन का तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पहाड़ में कई जगह ठंड लौट सी आई है।

केदारघाटी में सुबह साढ़े नौ बजे घने काले बादल घिर आने से अंधेरा सा छा गया। मौसम के इस डरावने अंदाज से लोगों के कदम जहां-तहां ठिठक गए। घरों में दरवाजे और खिड़कियां बंद कर ली गईं।

यहां लुढ़का पारा

heavy rain broke record in march.

कहां कितना गिरा पारा
उत्तरकाशी 10
टिहरी 8.8
पिथौरागढ़ 8
देहरादून 6
हल्द्वानी 4
(डिग्री सेल्सियस में)

गंगोत्री-यमुनोत्री की ऊंची चोटियों पर हिमपात
उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री-यमुनोत्री की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। जिला मुख्यालय सहित निचले क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्की बारिश शुरू हो गई थी। बीते दिनों जहां दिन में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा था, वहीं रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा।

न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टिहरी जिले में दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। मौसम में आए बदलाव से ठंड लौट आई है। पौड़ी शहर व आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह से ही रुक-रुककर बारिश होती रही। पिथौरागढ़ में भी बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed