उत्तराखंडः पांच जिलों में कहर बरपाएंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया 24 अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में बादल इन जिलों में कहर बरपा सकते हैं।
उत्तराखंड मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
वहीं राजधानी देहरादून में मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहे। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
करीब 40 मिनट में ही शहर हुआ पानी से लबालब
सावन के दूसरे सोमवार को राजधानी में जमकर बारिश हुई। करीब 40 मिनट में ही शहर के कई हिस्सों में सड़कें पानी से लबालब हो गईं। वहीं, कई हिस्सों में दिनभर सूखा रहा। दिनभर में करीब चार मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को भारी बारिश हुई। राजधानी में भी कुछ हिस्से को छोड़कर करीब 40 मिनट जमकर मेघ बरसे। मौसम विभाग ने राजधानी में 3.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की। तेज बारिश की वजह से कई जगह सड़कें तालाब बन गईं। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भी दिन में जमकर बारिश हुई।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।