{"_id":"594959fd4f1c1bfe2d8b456f","slug":"heavy-rain-alert-in-three-districts-of-mountain-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के तीन जिलों में 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के तीन जिलों में 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के तीन जिलों में आज भारी बारिश होने की आशंका है। इसके चलते मौसम विभाग ने चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल के लिए अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों तक यहां भारी बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। विभाग ने हरिद्वार, देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश का अनुमान जताया था। मंगलवार को राजधानी देहरादून में पूरे दिन बादल छाए रहे हालांकि बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
दिनभर बादल छाए रहने और हवाएं चलने से लोगों को गर्मी और उमस नहीं झेलनी पड़ी। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में भारी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
उसके बाद अगले तीन दिन बारिश होने की संभावना बेहद कम है। उन्होंने बताया कि मानसून की गति धीमी बनी हुई है। तय शेड्यूल के अनुसार मानसून अभी तक उत्तर प्रदेश पहुंच जाना चाहिए था लेकिन बिहार तक ही पहुंच सका है। ऐसे में उत्तराखंड भी मानसून शेड्यूल से कुछ दिन की देरी से पहुंचेगा।