सावधान! अगले 12 घंटों के दौरान पहाड़ में ओलावृष्टि, मैदान में तेज आंधी के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अगले 12 घंटों के दौरान तेज ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, मैदानी इलाकों में तेज रफ्तार आंधी चल सकती है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 13 जून तक हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में अगले 12 घंटों के दौरान ओले गिर सकते हैैं। इसके अलावा कुछ इलाकों में बिजली गिरने की आशंका भी है।
वहीं, मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। दूसरी ओर, प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले हल्की बारिश के कुछ दौर हो सकते हैं। सात से दस जून तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।
वहीं, 11 से 13 के बीच बारिश की मात्रा में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आठ जून के बाद अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है।