{"_id":"66b2ed9a1ce8e51d230bf5a1","slug":"heavy-boulders-and-debris-fell-on-badrinath-highway-car-accident-gauchar-uttarakhand-news-in-hindi-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: बदरीनाथ हाईवे के पास कमेड़ा में पहाड़ी से गिरा भारी बोल्डर, कार में बैठे लोगों की अटकी सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: बदरीनाथ हाईवे के पास कमेड़ा में पहाड़ी से गिरा भारी बोल्डर, कार में बैठे लोगों की अटकी सांसें
Wed, 07 Aug 2024 02:39 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 07 Aug 2024 02:39 PM IST
सार
बदरीनाथ हाईवे के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से कार सवार यात्रियों की जान पर बन आई।
विज्ञापन
बदरीनाथ नेशनल हाईवे के पास कार दुर्घनाग्रस्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर गौचर कमेड़ा के पास पहाड़ी से बोल्डर आने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि यात्री बाल बाल बच गए और बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
कर्णप्रयाग से ऋषिकेश की ओर एक कार जा रही थी। तभी अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरने लगे। यह देख कार में बैठे लोगों की सांसें अटक गई। किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई है। कार को धक्का मारकर निकालने की कोशिश की गई। फिलहाल हाईवे बंद है।
विज्ञापन
प्रदेश में बारिश आफत बनकर बरस रही है। जिससे मार्गों में जगह-जगह मलबा आने से 4 राज्यमार्ग समेत 87 मार्ग बंद हो गए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर...सितंबर में सस्ता आएगा बिल, 60 पैसे यूनिट तक घटे
बारिश के बाद देहरादून जिले के दूधली-मोथरोवाला मार्ग में मलबा आ गया है। मार्ग में सीवर लाइन की खुदाई के काम के चलते पहले ही मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। अब मलबा आने से डोईवाला से दूधली होते हुए देहरादून जाने व वापस लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि मार्ग की इस हालत के चलते दुर्घटना का खतरा बना है